Love Shayari: क्या नींद उसे भी आई होगी?
शायर – श्वेत
क्या नींद उसे भी आई होगी?
ये रात सोचते गुजरेगी।
उसे भी बेचैनी छाई होगी,
ये रात सोचते गुजरेगी।
मेरे इज़हार-ए-मोहब्बत पर,
उसकी जाने क्या हालत होगी,
नाराज हुई होगी मुझपर,
या मन्द-मन्द मुस्काई होगी।
ये रात सोचते गुजरेगी,
क्या नींद उसे भी आई होगी?
क्या करवट बदल रही होगी?
या कमरे में टहल रही होगी?
या देख के खुद को शीशे में,
खुद पर फिर से इतराई होगी।
ये रात सोचते गुजरेगी,
क्या नींद उसे भी आई होगी???
इस शायरी का वीडियो यहाँ देखें:
यह भी पढ़ें: Hindi Poetry – तुम प्यार मुझसे करोगे क्या??
For More Love Shayari Visit: https://www.facebook.com/whatablog/
आत्मा को छू जाने वाले शब्दों के चुनाव में पारंगत, सुनील गुप्ता “श्वेत” पेशेवर रूप से प्रबंधक हैं, लेकिन आंतरिक रूप से वे एक कवि और गीतकार हैं। वे कविताओं और गजलों के माध्यम से अपनी विचारशक्ति को बहुत ही सहज रूप में व्यक्त करना जानते हैं। श्वेत हिंदी भाषा में कविता और गीत लिखते हैं। वह अपने स्कूल के दिनों से ही सुनहरे विचारों को शब्द देते रहे हैं। श्वेत ने आजतक अनेक कविताएं लिखी हैं और डाक्यूमेंट्री “Black is Beautiful” के गीत भी लिखे हैं। थोड़े ही समय में उनकी फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या चौगुनी हो गई है। इन्हे वर्तमान मुद्दों पर कविता लिखना पसंद है। इनके शौक की सूचियों में करेंसी नोट्स और पोस्टल स्टाम्प एकत्रित करना शामिल है।