बहुत बार ऐसा होता है की हम अपनी मंजिल पर पहुँचने से पहले ही हार मान लेते है। मंजिल तक पहुंचने से पहले का रास्ता बहुत थकाने वाला और हिम्मत तोड़ देने वाला होता है। ऐसे में तो बहुत बार हम हार मान कर अपने कदम पीछे कर लेते है। लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग है जो बिना हार मने अपने जज्बे को बनाए रखते रखते हुए आगे बढ़ते है ओर वही लोग बाद में किस्मत के धनी कहलाये जाते हैं। अगर आप भी चाहते है की आप भी इस श्रेणी में आएं। तो ध्यान से पढ़ियेगा इस दुनिया की कुछ बड़ी हस्तियों के विचारों को ओर बस हमेशा अपनी जिंदगी में इन 10 बातों को जरूर याद रखना।
तो आइये जानते है इन विचारों के बारें में।
महात्मा गांधी
महात्मा घंडी जी ने कहा है की, सत्य से बड़ा तो ईश्वर भी नहीं होता है।
स्वामी विवेकानंद
सवामी विवेकानद जी कहते है की, एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
चाणक्य
इनका कहना था की, मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता।
अल्बर्ट आइन्स्टाइन
ये कहते थे की, एक सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत करो , बल्कि मूल्यों पर चलने वाले व्यक्ति बनो।
हेनरी डेविड थोरौ
इनका मानना था की, अगर आपने हवाई किले बना रखे हैं, तो आपका काम बेकार नहीं जाना चाहिए; वे वहीँ होने चाहिए। बस अब उसके नीचे नींव डाल दीजिए।
राल्फ वाल्डो एमर्सन
राल्फ वाल्डो एमर्सन कहते थे की, कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता।
बेंजामिन मेस
बेंजामिन मेस बोलते थे की, जीवन की विडम्बना यह नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचे, बल्कि यह है कि पहुंचने के लिए आपके पास कोई लक्ष्य ही नहीं था।
मार्टिन लूथर किंग जूनियर
इनके अनुसार, अगर आप उड़ नहीं सकते तो दौडि़ये, अगर दौड़ नहीं सकते तो चलिए और अगर चल भी नहीं सकते तो रेंगिए, जो कुछ भी कीजिए लेकिन आपको सिर्फ आगे ही बढ़ना है।
अरस्तु
अरस्तु ने कहा की, बिना साहस के आप इस दुनिया में कोई काम नहीं कर सकते हैं। साहस ही दिमाग की महानतम विशेषता है। –
एमर्सन
इनका कहना था की, मैं हर कदम पर हारा हूँ, पर जन्मा केवल जीत के लिए हूँ।
नारायणदास
ये कहते थे की, बिना विश्वास के कोई काम हो ही नहीं सकता।
अमरसन
अमरसन ने कहा की, मित्र को प्रकृति की उत्कृष्ट कृति माना जा सकता है।
विलियम बी स्प्रेग
इन्होने कहा की, लोहे के गर्म होने का इन्तजार मत करो बल्कि अपनी तपन द्वारा इसे गर्म बनाओ यानि समय का इन्तजार मत करो बल्कि ऐसी कोशिश करो की समय आपके अनुकूल हो जाये।
अज्ञात
इनके अनुसार, किसी को अपना बनाने के लिए हमारी सारी खूबियां भी कम पड़ जाती हैं, जबकि किसी को खोने के लिए एक कमी ही काफी है।
मैथिलीशरण गुप्त
इनका मानना था की, अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला है।
महादेवी वर्मा
महादेवी वर्मा के अनुसार, कला का सत्य जीवन की परिधि में सौंदर्य के माध्यम द्वारा व्यक्त अखंड सत्य है।
आजस(Aajas) एक कुशल और उत्साही हिंदी भाषी लेखक है। उन्हें लेखन, पत्रिका पोस्ट और स्थानीय समाचार पत्र संपादन में 12 साल का अनुभव है। आजस ने छोटी उम्र में ही हमेशा लेखन को अपने करियर के रूप में चुन लिया था। उसने लेखन की अपनी इस यात्रा में प्रसिद्ध संगठनों के साथ काम किया है और कार्यस्थल पर लोगों के पाठकों के दिलों को जीतकर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वे हेल्थ एंड ब्यूटी, लाइफ हैक्स, एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग विषयों पर लिखना बहुत पसंद करती हैं। वह लेख के विषय पर अनुसन्धान कर, पूरा विश्लेषण कर लिखती हैं और विश्लेषणात्मक रूप से विचारों को उत्पन्न करती है जो पाठक की पसंद और समकालीन ब्लॉगिंग परिदृश्य के अनुरूप है।आजस ने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म पढ़ा है और अपने खाली समय में किताबें पढ़ना पसंद करती हैं।